Movie prime

कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक की अगवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

 
कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक की अगवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

दिनांक 15.06.2022 कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत के निर्देशानुसार देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता नित्यानन्द पारीक के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में बेवजह जानबूझकर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को परेशान करने के विरोध में देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्री पर कल दिनांक 16.6.2022 को प्रातः 11:00 बजे प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया जाएगा। उसके बाद जिला कलेक्ट्री के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में देहात कांग्रेस के जिला व ब्लॉक पदाधिकारी समेत समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रिम संगठन प्रकोष्ठ विभाग और राजीव गांधी विचार मंच से जुड़े कार्यकर्ता को भाग लेने का आह्वान किया गया है