Movie prime

ACB Action : राजस्थान में 95000 रुपये की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ ट्रैप, PM फसल बीमा योजना में बड़ा खेल....

पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) में धांधली चल रही थी. जिसकी शिकायत ACB की टीम से की गई तो कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 95000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
 
ACB Action,ACB Raid,ACB Raid in Sriganga nagar,PM Crop Bima Yozara,Rajasthan News,Patwari Arrest ACB,Revenue Patwari Arrest

Rajasthan ACB Action: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (ACB) की लगातार एक्शन के बाद भी भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  हर दिन लगभग राजस्थान में भ्रष्टाचार से लिप्त कर्मचारियों को दबोचा जा रहा है।  लेकिन उसके बाद भी कई मामले सुनने को मिलते है . 

PM Aawas Yojana में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई

जानकारी के अनुसार बता दे की  ताजा मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर से है जहां पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) में धांधली चल रही थी. जिसकी शिकायत ACB की टीम से की गई तो कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 95000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

हाल ही में ACB की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ( PM Awas Yojana )में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर कई कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है. लेकिन अब राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी भ्रष्टाचार होने लगा है. ऐसे में एसीबी ने अब इस मामले में भी बड़ी कार्रवाई की है.

95 हजार की रिश्वत 
एसीबी ( Rajasthan ACB Action ) के मुताबिक श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में राजस्व पटवारी पंखीलाल मीणा ने परिवादी से उसके स्वयं एवं पत्नी के नाम की  कृषि भूमि पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 में मूंग की फसल के करवाये गये फसल बीमा का फसल खराब होने पर प्राप्त क्लेम राशि करीब 2.28 लाख रुपये का करीबन 40 प्रतिशत राशि 95000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.