Movie prime

80 वर्ष की उम्र में पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह का निधन, पुरे प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

 
80 वर्ष की उम्र में पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह का निधन, पुरे प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

Arvind Singh Mewar Death News: राजस्थान के उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान के मेवाड़ जिले पूर्ववर्ती शाही परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

पाठकों को बता दे की अरविंद सिंह मेवाड़ ने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बेटे लक्ष्यराज ने सोशल मिडिया पर दी जानकारी

उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह होगा। " एक्स सोशल मिडिया पर एक शोक संदेश अपलोड करते हुए, उनके बेटे लक्ष्यराज ने लिखा, "यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया।

यहां से निकलेगी अंतिम यात्रा

अंतिम दर्शन सोमवार को सुबह 7 बजे से होगा। सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की शोभायात्रा शंभू निवास से शुरू होगी और बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, दिल्ली गेट से होते हुए महासतियान पहुंचेगी।

13 दिसंबर 1944 को हुआ था जन्म

अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक थे। वे भागवत सिंह के दूसरे पुत्र और महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई थे। अरविंद सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे और वहां उनका इलाज चल रहा था।