Movie prime

बार कौंसिल चुनाव: बीकानेर मूल के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम कांत व्यास ने दाखिल किया नामांकन

 
,,
THE BIKANER NEWS:बीकानेर/जोधपुर: आगामी 22 अप्रैल को होने जा रहे बार कौंसिल चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बीकानेर के मूल निवासी और वरिष्ठ अधिवक्ता भीम कांत व्यास ने भी इस चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, जिससे चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

वकालत का 30 वर्षों का है शानदार अनुभव

अधिवक्ता भीम कांत व्यास विधि क्षेत्र में एक जाना-माना और अनुभवी नाम हैं। वे वर्ष 1994 से वकालत के पेशे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत बीकानेर के जिला एवं सत्र न्यायालय से की थी। अपनी मेहनत और लगन के चलते वे राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर पहुंचे, जहां वे पिछले 29 वर्षों से निरंतर न्याय क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।

पुत्र कृष्णा कांत व्यास ने भी हाल ही में दर्ज की थी शानदार जीत

व्यास परिवार का न्याय और वकालत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के चुनावों में भी उनके परिवार को बड़ी सफलता मिली थी। भीम कांत व्यास के पुत्र, कृष्णा कांत व्यास ने इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1011 मत प्राप्त किए और कार्यकारिणी सदस्य के पद पर शानदार जीत दर्ज की थी। पिता के इस नामांकन के बाद अब समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।