Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार का बड़ा निर्णंय, हिंदी मीडियम में बदले जाएंगे राजस्थान के 800 अंग्रेजी मीडियम स्कुल, जानिए वजह
Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूलों को हिंदी माध्यम के स्कूलों में बदलने के मामले में, भजन लाल सरकार अब नामांकन को आधार बनाएगी। कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को हिंदी माध्यम में वापस लाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया
बैठक में लिए गए ये निर्णंय
धिक् जानकारी के लिए बता दे की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में जहां कक्षा-वार औसत नामांकन 10 या उससे कम है, उन्हें हिंदी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा।यदि किसी पंचायत में दो से अधिक महात्मा गांधी स्कूल हैं, तो केवल एक स्कूल अंग्रेजी माध्यम में रखा जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने की।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।Rajasthan News लगभग 800 स्कूलों को बदला जाएगा।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में 10 बच्चे भी नहीं
वर्तमान में राजस्थान में 3737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं।इनमें से कई स्कूल अब हिंदी माध्यम में परिवर्तित होने के लिए तैयार हैं।लगभग 800 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं जिनमें एक कक्षा में 10 बच्चे भी नहीं हैं।ऐसे में यह स्पष्ट है कि इन स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदला जाएगा और छात्रों को पास के महात्मा गांधी स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया, लेकिन पद नहीं बनाए।स्कूलों को नष्ट कर दिया गया है।स्कूलों में कोई सुविधा नहीं है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है।उन्होंने कहा कि अब कक्षा वार औसत 10 छात्रों से कम है।इन स्कूलों को फिर से हिंदी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा। Rajasthan News

