बीकानेर : शादी में गई महिला के साथ धोखे से कई बार हुआ गैंगरेप, तीन महिलाओं समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज
Bikaner Crime : राजस्थान के बीकानेर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जिसके बाद सनसनी फ़ैल गई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला है।
तीन महिलाओं सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बीकानेर में रिश्तेदार के यहां शादी में गई महिला को झांसा देकर सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अब मुक्ताप्रसाद थाने में पांच पुरुष व तीन महिलाओं सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह कुछ दिन पहले रिश्तेदार की शादी में गई थी। तब पांचू निवासी आरोपी उससे मिला। वह उसे विश्वास में लेकर पांचू ले गया, जहां उसने व उसके साथियों ने बलात्कार किया। उसके साथ मारपीट की।Bikaner Crime
घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके गहने ले लिए। बाद में बीकानेर लेकर आ गए। एक दिन आरोपी ने गहने देने के बहाने बुलाया और उसे जबरन जोधपुर ले गया। वहां पर उसने व उसके साथियों ने कई बार बलात्कार किया।
नशे की गोलियां देकर करते दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे नशे की गोलियां व इंजेक्शन देते और बारी-बारी से बलात्कार करते। आरोपियों ने उसे कई दिनों तक जोधपुर में बंधक बनाकर रखा। वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।Bikaner Crime