Movie prime

बीकानेर को जल्द ट्रेफिक के झंझट से मिलेगा छुटकारा, आज से लालगढ़ अंडर ब्रिज का काम शुरू, 6 घंटे रेलगाड़ी का संचालन रहेगा बंद ​​​​​​​

 
बीकानेर को जल्द ट्रेफिक के झंझट से मिलेगा छुटकारा, आज से लालगढ़ अंडर ब्रिज का काम शुरू, 6 घंटे रेलगाड़ी का संचालन रहेगा बंद ​​​​​​​

Lalgarh Under Bridge :  : बीकानेर के लोगों के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का काम गुरुवार यानि आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे छह घंटे का ब्लॉक लेगा। इस दौरान सात बॉक्स और छह स्लैब डाले जाएंगे। रेलवे की एनओसी और ठेकेदार की ढिलाई के कारण अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले चार साल से बंद पड़ा था। इसके बनने के बाद आसपास की सात कॉलोनियों के करीब 50 हजार लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार बता दे कि पीडब्ल्यूडी और रेलवे की पूरी टीम गुरुवार सुबह नौ बजे लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने पहुंच जाएगी। ब्लॉक रखने के लिए जयपुर से तीन बड़ी क्रेन मंगवाई गई है। छह घंटे के लिए एक क्रेन का किराया 16 लाख रुपए है। दो क्रेन एक साथ काम करेगी। 

एक को स्टैंडबाई में रखा जाएगा। दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.45 बजे के बीच रेलवे का ब्लॉक लेगा। इस दौरान इस मार्ग पर रेलगाड़ियों का संचालन बंद रहेगा।

 

पटरियां हटाकर दोनों क्रेन की मदद से ब्लॉक और स्लैब लॉन्च किए जाएंगे। उसके बाद पटरियों को फिर से पहले ही तरह कस दिया जाएगा। दोनों तरफ अप्रोच रोड बनने के बाद अंडर ब्रिज आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस काम में तीन-चार महीने लगेंगे।