Movie prime

भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर की टक्कर के बाद आग, 8 यात्रियों की मौत,25 घायल

 
,,

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रेलर दोनों में आग लग गई।

हादसे के समय बस में 39 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 6 लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि 2 यात्रियों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, बस और ट्रेलर में आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।