Movie prime

सीएम भजनलाल कल आएंगे बीकानेर, यहाँ देखे मिनट टू मिनट पूरा शेडूअल 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल(गुरुवार) सुबह 11 बजे बीकानेर आएंगे। वे पहले खाजूवाला जाएंगे और बाद में बीकानेर शहर में आएंगे। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाला कार्यक्रम को अब महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में शिफ्ट कर दिया गया है।
 
सीएम भजनलाल कल आएंगे बीकानेर, यह देखे मिनट टू मिनट पूरा शेडूअल 

Rajasthan CM Bikaner Visit Shedual : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल(गुरुवार) सुबह 11 बजे बीकानेर आएंगे। वे पहले खाजूवाला जाएंगे और बाद में बीकानेर शहर में आएंगे। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाला कार्यक्रम को अब महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री शहर में आने के बजाय नाल से यूनिवर्सिटी और फिर वहां से सीधे नाल जाएंगे।

 

यह रहेगा शेड्यूल

जानकारी के अनुसार बता दे की बुधवार को मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया। 

  • इसके अनुसार- सीएम सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे। 
  • 10.50 बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्‌डे उतरेंगे। 
  • यहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से खाजूवाला की कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे। इस पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद करेंगे।
  •  इस कार्यक्रम में आम आदमी को एंट्री नहीं होगी।
  •  करीब 11:45 बजे से 12:45 तक मुख्यमंत्री जवानों के साथ रहेंगे।
  • कोड़ेवाला से मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे आएंगे।
  •  जहां से नाल गांव जाएंगे और यहां से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
  •  ये यात्रा नाल गांव में ही निकलेगी। नाल से मुख्यमंत्री महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम जाएंगे।
  •  यहां पर भारत-पाक विभाजन पर अपने विचार रखेंगे।
  •  मुख्यमंत्री 2:30 बजे यूनिवर्सिटी से नाल जाएंगे, जहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे।