Movie prime

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर द्वारा 1 मार्च को बाड़मेर में आयोजित होने वाले डिस्कॉम अधिवेशन के संबंध में कार्यालयों में संपर्क अभियान

 
,,
THE BIKANER NEWS:-
बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर द्वारा आगामी 1 मार्च को बाड़मेर में आयोजित होने जा रहे डिस्कॉम अधिवेशन के संदर्भ में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संघ पदाधिकारियों ने बीकानेर क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया तथा अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
यह संपर्क अभियान पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रघुनाथ सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उनके साथ महासंघ मंत्री दिलीप व्यास, श्री संजय देवड़ा, श्री विजय, श्री निर्मल देवड़ा, श्री मुकेश मेहरा, श्री मदन सिंह सिसोदिया एवं जिला मंत्री BMS श्री नवीन स्वामी जिला कार्यालय मंत्री महावीर जी  सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नेताओं ने कर्मचारियों को अधिवेशन के उद्देश्य, संगठन की भावी रणनीति तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
संघ पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया