1 अक्टूबर से राजस्थान के इस एयरपोर्ट से दिल्ली, दीपावली के बाद मुंबई-जयपुर के लिए शुरू होगी उड़ान, जारी हुआ शेडूअल
शेडूअल के अनुसार बता दे कि 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।
Jaiselmer Flight Shedual : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ रही है। बता दे की जैसलमेर से तीन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जिसके बाद घंटों का आपका सफर मिनटों में तय होगा। ख़ुशी की बात ये है की इंडिगो कंपनी ने इनका शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
जैसलमेर से 1 अक्टूबर को दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू
जारी हुए इस नए शेडूअल के अनुसार बता दे कि 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।
26 अक्टूबर से मुंबई जयपुर के लिए होगी शरू
एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया- इस साल इंडिगो ने अपना शेड्यूल जारी करने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग ( Online Booking) भी शुरू कर दी है। इसमें 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। वहीं मुंबई व जयपुर के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी।
सिर्फ पर्यटन सीजन के दौरान मिलता है हवाई यात्रा का लाभ
जानकारी के अनुसार बता दे कि जैसलमेर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं सिर्फ पर्यटन सीजन के दौरान ही मिलती है। क्योंकि सर्दियों के सीजन में यहां पर बड़ी संख्या में लोग ट्रेवल करते है। जिससे पर्यटकों का सफर आसान करने के लिए इस सीजन का चुनाव किया जाता है।
वैसे आमजन को इन हवाई सेवाओं का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस साल भी जनवरी में ही हवाई सेवाएं बंद हो गई थी। जिसके बाद अब अक्टूबर में हवाई सेवाएं फिर से शुरू होगी। क्योंकि सीजन के बाद ये सेवाएं वापिस बंद हो जाती है।
यहाँ देखें पूरा टाइम टेबल
1 अक्टूबर – दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली (6E-6822)
दिल्ली से जैसलमेर - रवानगी 11.30 बजे - पहुंच 1 बजे
जैसलमेर से दिल्ली - रवानगी 1.30 बजे - पहुंच 2.55 बजे
26 अक्टूबर – मुंबई-जैसलमेर-मुंबई (E-6143)
मुंबई से जैसलमेर - रवानगी 8.30 बजे - पहुंच 10.30 बजे
जैसलमेर से मुंबई - रवानगी 11 बजे - पहुंच 12.55 बजे
26 अक्टूबर – जयपुर-जैसलमेर-जयपुर (6E-7677)
जयपुर से जैसलमेर - रवानगी 9.20 बजे - पहुंच 11.05 बजे
जैसलमेर से जयपुर - रवानगी 2.55 बजे - पहुंच 4.25 बजे