Movie prime

Today gold Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर में 18 कैरेट ,22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

 
Today gold Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर में 18 कैरेट ,22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

Gold rate Today: सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से भारत में सोने के भाव हर रोज बदल रहे हैं। ऐसे में होली पर गोल्ड शॉपिंग करने वालों के लिए आज अच्छी खबर है। आज सोने के दाम कम हुए हैं

भारत के महानगरों में आज सोने के भाव

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोना 80525 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 87829 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 66359 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 80509 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 87829 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 65868 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 80659 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोना 87970 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 66820 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज 18 कैरेट सोना 65760 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 87920 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80620 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज 22 कैरेट सोना 80590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 87790 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 65990 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

देश में चांदी की औसत कीमत 1,475 रुपए बढ़कर 98,100 रुपए प्रति किलो हो गई। अब यह 24 अक्टूबर, 2024 के रिकॉर्ड 98,862 रुपए के भाव से सिर्फ 762 रुपए नीचे है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, इस एसेट क्लास ने 2025 में अब तक 14%, जबकि बीते तीन महीने में 15% रिटर्न दिया है।

एक साल में चांदी की कीमत 35.2% बढ़ चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना रह सकता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 38 डॉलर प्रति आउंस और घरेलू बाजार में यह 1.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का स्तर छू सकती है।

सोने के मुकाबले चांदी अभी भी सस्ती है। गोल्ड सिल्वर रेश्यो 90 के नीचे चल रहा है। जब यह 90 के करीब होता है तो कहा जाता है कि चांदी सोने के मुकाबले सस्ती है।

पिछले 50 साल में यह कभी भी 90 के लेवल से ऊपर ज्यादा टिक नहीं पाई है। कोविड के समय में यह गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 128 तक गया था और 2011 में यह 32 तक नीचे आ गया था।