Good News : बीकानेर से 25 सितम्बर को चलेगी पहली नई वंदे भारत ट्रैन, जानिए किराए समेत नया शेडूअल
बीकानेर से दिल्ली के सराय रोहिला स्टेशन के बीच वंदे भारत रेल शुरू होगी। जो रतनगढ़ और चूरू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा जोधपुर से दिल्ली केंट तक वंदे भारत रेल इसी दिन शुरू हो सकती है।
Bikaner To Delhi Vande Bharat train Shedual: राजस्थान के लोगों के साथ साथ बीकानेर के लोगों के लिए इस वक्त कि अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राजस्थान को रेलवे की एक और सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी 25 सितंबर दो वंदेभारत और एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे के अनुसार जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदेभारत, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदेभारत और उदयपुर-चंडीगढ़ नई ट्रेन शुरू की जा रही है। इन ट्रेनों के रैक पहुंच चुके हैं और संचालन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
बीकानेर से दिल्ली के बीच 25 सितंबर से वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इसी दिन जोधपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत और उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए भी नई रेल शुरू होने जा रही है।
बीकानेर से दिल्ली के सराय रोहिला स्टेशन के बीच वंदे भारत रेल शुरू होगी। जो रतनगढ़ और चूरू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा जोधपुर से दिल्ली केंट तक वंदे भारत रेल इसी दिन शुरू हो सकती है।
बीकानेर से दिल्ली के लिए है चार रेल
बीकानेर से दिल्ली के लिए वर्तमान में सराय रोहिला जाना पड़ता है। इसके लिए अभी चार रेल गाड़ियां नियमित रूप से चल रही है। जिसमें एक सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर रवाना होती है और शाम पांच बजकर बीस मिनट पर सराय रोहिला स्टेशन पहुंच जाती है।
इसके अलावा पौने पांच बजे रवाना होने वाली बीकानेर दिल्ली सुपरफास्ट सुबह सात बजकर बीस मिनट पर पहुंचती है। इसी तरह अवध आसाम एक्सप्रेस शाम सात बजकर पचास मिनट पर रवाना होती है और सुबह सात बजे दिल्ली पहुंचती है।
वहीं रात को दस बजकर बीस मिनट पर रवाना होने वाली एक्सप्रेस रेल सुबह छह बजकर पांच मिनट पर सराय रोहिला पहुंच जाती है। वहीं स्पेशल दिनों में दुरंतो एक्सप्रेस सुबह बारह बजकर दस मिनट पर रवाना होकर शाम को साढ़े सात बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है।
बीकानेर से दिल्ली का शेड्यूल (संभावित) :
सुबह 5:45 बजे बीकानेर से रवाना होगी और 11:50 बजे तक दिल्ली कैंट पहुंचेगी। शाम 4:45 बजे दिल्ली कैंट से लौटकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी। हालांकि आधिकारिक शेड्यूल और ठहराव की जानकारी अभी जारी नहीं हुई है।
किराए को लेकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि एक समय ट्रैन कि तुलना में इसका किराया लगभग डबल हो सकता है।