Movie prime

Indian Railways : राजस्थान में उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक तैयार, जल्द चलेगी लम्बी दूरी की ट्रेनें, जानिए क्या होंगे फायदे

उदयपुर से अहमदाबाद तक का 299 किलोमीटर का ट्रैक बनने के बाद इसके इलेक्ट्रिफिकेशन ( Electrification )का काम भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद इस ट्रैक पर गिनती की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
 
know what Benefits,Long Distance Train,Maharashtra,Rajasthan,Rajasthan Connection,South India,Udaipu

Rajasthan indain railways News: : राजस्थान में रेलवे यात्रियों के बड़ी ही अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की मेवाड़ और आसपास के लोगों की लंबी प्रतीक्षा के बाद उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन शुरू हुई। लेकिन करीब ढाई साल होने के बाद भी इस ट्रैक पर उम्मीद के अनुरूप लंबी दूरी की गाड़ियों का संचालन नहीं होने से लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। 

 299 किलोमीटर इलेक्ट्रिफिकेशन ट्रैक का काम भी पूरा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उदयपुर से अहमदाबाद तक का 299 किलोमीटर का ट्रैक बनने के बाद इसके इलेक्ट्रिफिकेशन ( Electrification )का काम भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद इस ट्रैक पर गिनती की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इस ट्रैक पर असारवा तक ही ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में ट्रैक से उम्मीद लगाए बैठे मेवाड़ और आसपास में रहने वाले लोगों के हाथ अभी निराशा लगी है। उम्मीद है की जल्द इन्हें इस नए रेलवे ट्रैक का लाभ मिलना शरू हो जायगा। 


मिलेगा ये लाभ 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के उद्योगों का कच्चा माल अहमदाबाद और अन्य जगहों पर जाने लगा है। आने वाले समय में राजसमंद, भीम, भीलवाड़ा आदि क्षेत्रों के उद्योगों का माल भी उदयपुर होते हुए गुजरात के बंदरगाहों पर ले जाने में इस ट्रैक से काफी सहुलियत रहेगी।indain railways News


 

पर्यटन बढ़ोतरी के साथ मिलेगी ये सुविधाएँ 

महाराष्ट्र, बेंगलुरू, सूरत सहित देश के अन्य स्थानों पर मेवाड़ के छात्र जहां पढ़ने जाते हैँ, वहीं कई लोग आजीविका भी कमा रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।

बता दे की अहमदाबाद रूट से दक्षिण भारत तक ट्रेनों का संचालन होता है तो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी उदयपुर से कई अन्य पर्यटन क्षेत्र भी जुड़ेंगे। इससे दक्षिण भारत के पर्यटक उदयपुर और मेवाड़ के पर्यटक दक्षिण भारत तक यात्रा कर सकेंगे। indain railways News


 

वाया अहमदाबाद चले बांद्रा ट्रेन


अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन पर अब तक केवल असारवा तक ही ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन भी पूरा यात्री भार दे रही है। ट्रैक बनने के साथ ही मेवाड़ के लोग बांद्रा ट्रेन जो वर्तमान में चित्तौड़, रतलाम होकर चल रही है, को वाया उदयपुर अहमदाबाद होकर चलाने की मांग कर रहे हैं। इससे सफर के किलोमीटर घटने के साथ ही यात्रियों के समय और धन की भी बचत होगी।indain railways News