Movie prime

गिव अप अभियान से चमकी बीकानेर में 1.20 लाख से ज्यादा नए परिवारों की किस्मत, अब हर महीने गेहूं, सिलिंडर मिलेगा सस्ता 

अब घर के चार सदस्यों को हर महीने 5 किलो गेहूं मुफ्त मिलेगा, साथ ही गैस सिलेंडर भी सस्ता मिलेगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब इलाज के पैसे की चिंता भी नहीं रहेगी। बता दे की इस योजना के तहद अब बीकानेर जिले के ऐसे 1,20,533 नए पात्र परिवार हैं, जिन्हें हाल ही में खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ा गया है।
 
गिव अप अभियान से चमकी बीकानेर में 1.20 लाख से ज्यादा नए परिवारों की किस्मत, अब हर महीने गेहूं, सिलिंडर मिलेगा सस्ता 

Rajasthan Give Up Abhiyan : राजस्थान में शरू हुई गिव अप स्किम अब रंग दिखाने लगी है।  बता दे की गिव अप अभियान से अब पात्र लोगों को लाभ मिलना शरू होगा है।  वहीँ बीकानेर में भी एक लाख बिस हजार से ज्यादा नए लोगों को इसका लाभ मिलेगा।  

जानकारी के अनुसार बता दे की अब घर के चार सदस्यों को हर महीने 5 किलो गेहूं मुफ्त मिलेगा, साथ ही गैस सिलेंडर भी सस्ता मिलेगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब इलाज के पैसे की चिंता भी नहीं रहेगी। बता दे की इस योजना के तहद अब बीकानेर जिले के ऐसे 1,20,533 नए पात्र परिवार हैं, जिन्हें हाल ही में खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ा गया है।


 

एक लाख से ज्यादा परिकरों ने खाद्य सुरक्षा का त्याग किया

जानकारी के अनुसार बता दे की यह संभव हुआ है गिव अप अभियान से, जिसमें 1,05,464 अपात्र परिवारों ने बीकानेर जिले में स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का त्याग किया है। राज्य स्तर पर देखें तो 31 लाख से अधिक अपात्रों ने नाम हटाए और इससे बनी रिक्तियों व ई-केवाईसी अपडेट न करने के कारण करीब 60 लाख नए पात्र परिवार जुड़े हैं। 


 

यह अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवेदनशीलता की एक मिसाल बनकर उभरा है। गिव अप अभियान ने यह साबित कर दिया है कि जब समाज का सक्षम वर्ग थोड़ा त्याग करता है, तो गरीबों की जिंदगी में रोशनी भर जाती है। बीकानेर में 1.20 लाख से ज्यादा नए परिवारों का जुड़ना इस बदलाव का प्रमाण है।Rajasthan


 

नाम जोड़ना और भी आसान हुआ : पहली बार जिस तरह नाम हटाने की प्रक्रिया आसान की गई, उसी तरह अब नाम जोड़ने को भी बेहद सरल बना दिया गया है। पात्र लोग अब ई-मित्र पर जाकर या घर बैठे food.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जांच की प्रक्रिया के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों स्तरों पर अलग-अलग जांच दल बनाए गए हैं। साथ ही सतर्कता समितियों को भी इस अभियान में जोड़ा गया है, जो पात्रता की जांच कर रही हैं।Rajasthan

 

एक नवंबर से वसूली की प्रक्रिया शुरू 

जानकारी के अनुसार बता दे की गिव अप अभियान की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए इसकी अवधि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक जिन अपात्रों ने स्वेच्छा से नाम नहीं हटाया है, उनके खिलाफ एक नवंबर से वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अपात्रों से प्रति किलोग्राम गेहूं के लिए 30 रुपये 57 पैसे की दर से राशि वसूली जाएगी। इसके लिए प्रवर्तन एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है।Rajasthan