New Vande Bharat train: राजस्थान से दिल्ली के लिए दौड़ेगी दो दो नई वंदे भारत ट्रैन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव जारी हुआ किराए समेत शेडूअल
Jodhpur jaipur Bikaner New Vande Bharat train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में मुख्य फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। वे कार्यक्रम से राजस्थान को मिलने वाली तीनों वंदे भारत का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।इसी दिन बीकानेर से दिल्ली कैंट और उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए भी वंदे भारत शुरू होने वाली है।
बीकानेर से दिल्ली केंट तक चलने वाली वंदे भारत रेल के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बीकानेर से सुबह 5.40 बजे रवाना होकर ये ट्रेन 11.55 पर दिल्ली केंट पहुंच जाएगी। वंदे भारत रेल सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को ये रेल बीकानेर-दिल्ली के बीच नहीं चलेगी। वहीं रेल के बीकानेर से सराय रोहिला के बजाय महज दिल्ली केंट तक चलने पर भी अब विवाद हो रहा है।
ये रेल बीकानेर से रवाना होने के बाद रतनगढ़, चूरू, सार्दुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली केंट पहुंचेगी। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रेल को रोकने की मांग उठ रही थी लेकिन रेलवे ने इस मांग को फिलहाल दरकिनार कर दिया है।
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम की ओर से जारी इस शिड्यूल का अर्से से इंतजार हो रहा था। अब इसका शेड्यूल जारी हो गया है।
जोधपुर से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर से शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। ये ट्रेन जोधपुर से 8 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली कैंट तक जाने वाली ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और 8 स्टेशनों पर ठहराव होगा।
किराए को लेकर अभी संशय बना हां है लेकिन आप को बता दे कि एक सामान्य ट्रैन कि तुलना में इसका किराया दोगुना हो सकता है
बीकानेर से दिल्ली केंट का समय
बीकानेर से रवाना | सुबह 5.40 |
रतनगढ़ पहुंच | सुबह 7.13 |
रतनगढ़ रवाना | सुबह 7.15 |
चूरू पहुंच | सुबह 7.55 |
चूरू रवाना | सुबह 8.00 |
सार्दुलपुर पहुंच | सुबह 8.40 |
साुर्दलपुर रवाना | सुबह 9.42 |
लोहारु पहुंच | सुबह 9.18 |
लोहारु रवाना | सुबह 9.20 |
महेंद्रगढ़ पहुंच | सुबह 9.48 |
महेंद्रगढ़ रवाना | सुबह 9.50 |
रेवाड़ी | सुबह 10.50 |
गुड़गांव पहुंच | सुबह 11.20 |
गुड़गांव रवाना | सुबह 11.22 |
दिल्ली केंट पहुंच | सुबह 11.55 |