Movie prime

Rain  Alert: राजस्‍थान में अति भारी बारिश का दिखेगा तांडव, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

सिरोही, बारां, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।Rajasthan Rain Alert
 
Rajasthan,Weather,Havov Rain,Rajathan Mansoon,Yellow Alert,Orange Alert,Rain,IMD,राजस्‍थान,बार‍िश का अलर्ट,बांसवाड़ा,जयपुर का मौसम,श्रीगंगानगर का मौसम,हनुमानगढ़ का वेदर

Rajasthan Rain Alert : पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है।  बता दे की प्रदेश में मानसून अब पूरे जोरों पर है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों और पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई है।

बांसवाड़ा में बारिश ने तोडे रिकॉर्ड 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सबसे अधिक 190 मिमी बारिश बांसवाड़ा जिले के सल्लोपत में दर्ज की गई। यह राज्य में 24 घंटों में दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा थी। श्रीगंगानगर इस समय राज्य का सबसे गर्म स्थान था। यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Rajasthan Rain Alert

आज भी कई जिलों में भारी बारिश होगी 
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य ने बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 65 से 100 प्रतिशत की औसत आर्द्रता दर्ज की, जिसके कारण कई क्षेत्रों में उमस की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के दर्जनों जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।Rajasthan Rain Alert

20-30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 
मौसम विभाग ने कहा कि सिरोही, बारां, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।Rajasthan Rain Alert