Movie prime

राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल ने गठित की राज्य स्तरीय समिति

 
,,
THE BIKANER NEWS:-जयपुर, राजस्थान।राजस्थान सरकार के भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं रोग निदान मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने हेतु राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, मंडल एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा विभिन्न जिलों में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए यह समिति गठित की गई है। समिति में श्रमिक संगठनों एवं विभागीय अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।
समिति में राजस्थान निर्माण कामगार संघ के प्रतिनिधि श्री गोरी शंकर व्यास, हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के सदस्य तथा श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। आदेश को सक्षम स्तर से अनुमोदित बताया गया है।
अतिरिक्त श्रम आयुक्त एवं संयुक्त सचिव, मंडल द्वारा जारी इस आदेश में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह पहल निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।