Movie prime

Rajasthan : राजस्थान खिलाड़ी व कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, वेतन के साथ भत्तों में की वृद्धि, भजनलाल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा 

कर्मचारियों व खिलाड़ियों के भत्तों में वृद्धि की गई है। इसके अलावा पदक जीतने वाले कर्मचारियों की पांच बार वेतन वृद्धि की योजना भी बनाई है। इसके कारण राजस्थान के खिलाड़ी व कर्मचारी सरकार की इस योजना से लाभांवित होने वाले है।
 
Rajasthan : राजस्थान के इन जिलों की माटी उगलेगी सोना! 767 करोड़ की लागत से विकास पकड़ेगा रफ़्तार 

Rajasthan salary Hike : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खिलाड़ियों व कर्मचारियों को तोहफा देने का काम किया है। जहां पर कर्मचारियों व खिलाड़ियों के भत्तों में वृद्धि की गई है। इसके अलावा पदक जीतने वाले कर्मचारियों की पांच बार वेतन वृद्धि की योजना भी बनाई है। इसके कारण राजस्थान के खिलाड़ी व कर्मचारी सरकार की इस योजना से लाभांवित होने वाले है।

 

राजस्थान सरकार ने राज्य की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों को मिलने वाले दैनिक भत्ते में संशोधित किया है। हालांकि सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है इस योजना का लाभ उन खिलाड़ी व कर्मचारियों को मिलेगा जो राजस्थान राज्य खेल परिषद या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से मान्यता प्राप्त है। इनकी तरफ से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों व कर्मचारियों को इन भत्ता का लाभ दिया जाएगा। Rajasthan

 

खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा भत्ता
राजस्थान सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में खिलाड़ियों को दिया जाने वाला भत्ता प्रतियोगिता की ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रत्येक प्रतियोगिता का गेड निर्धारित कर दिया है। खिलाड़ी जैसी प्रतियोगिता में भाग लेगा, उसी के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा।

सरकार सीनियर,  जूनियर,  सब-जूनियर राष्ट्रीय स्तर, इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं और बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, ईरानी कप, वर्ल्ड कप, एशिया कप प्रतियोगिता के हिसाब से ग्रेड निर्धारित किया गया है।Rajasthan

इसके अलावा सरकार के कार्मिक विभाग की प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से एक विशेष वेतन वृद्धि एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने पर दो विशेष वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने निर्धारित किया गया है कि किसी भी कर्मचारी की वेतन वृद्धि पांच बार से अधिक नहीं होगी। 

ग्रेड के हिसाब से इतना मिलेगा भत्ता 

ग्रेड पे लेवल 1 से 7 तक- 480 रुपए।
ग्रेड पे लेवल 8 से 10 तक- 570 रुपए।
ग्रेड पे 11 व 12- 900 रुपए व 1130 रुपए।
ग्रेड पे 13 से 15- 1240 रुपए।
ग्रेड पे 16 से 18- 1470 रुपए।
ग्रेड पे 19 व 20- 1690 रुपए।
ग्रेड पे 21, 22 व 23- 1800 व 2030 रुपए।
ग्रेड पे 24- 2250 रुपए।