Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी से झुलस रहा है राजस्थान! तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी, जानें बीकानेर समेत आज कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम
Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। जिससे प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान के लोग गर्मी का सामना कर रहे है। ऐसे में धरती लगातार भट्टी की तरह तप रहे है। वहीँ प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।मौसम विज्ञानियों का कहना है आज से राज्य में गर्मी बढ़ने की संभावना है।न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
राजस्थान में अधिकतम तापमान
पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में दिन-रात कुछ राहत दर्ज की गई है। वहीँ रात के समय गर्मी का प्रभाव कम हो गया है।राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान की बात करें तो ऐसा है की 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 41.2 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर में गर्मी छूटा रही है लोगों के पसीने
मौसम का बदलता रूप प्रदेश की राजधानी में सबसे अधिक देखा जा रहा है। जयपुर में लोगों को गर्मी सहना मुश्किल हो रहा है।रात के समय यहां का तापमान और भी कम हो जाता है।
पाली के तापमान में गिरावट
पाली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई है।वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यह यहाँ का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
इन जिलों में भी देखा गया सामान्य तापमान
बीकानेर, जयपुर, सीकर, दौसा सहित कई शहरों में तापमान ठीक ठाक रहा है। कुछ हद तक लोगों का अन्य जिलों के मुकाबले गर्मी से राहत है। कोटा, बारां, जैसलमेर, फलोदी सहित कई शहरों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आई।आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।चुरू में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।चूरू में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।