Movie prime

Rajasthan News : राजस्थान में बंद रहेगा आज यह शहर, 7 थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात, जानिए वजह 

पहलगाम में हिंदु समुदाय के 28 निर्दोष सदस्यों की धर्म के बहाने आतंकवादियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।घटना की निंदा करते हुए इसे अपराध करार दिया। देश की जनता इसका जवाब देगी। इस घटना के विरोध में धर्म सभा ने शुक्रवार को बारां बंद का आह्वान किया है।

 
7 थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात

Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 निर्दोष लोगों की हत्या के संबंध में गुरुवार शाम को सर्व समाज द्वारा एक सार्वजनिक संस्थान, धर्मदा धर्मशाला में एक धार्मिक सभा का आयोजन किया गया था।बर्बर घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को बारां को बंद करने का निर्णय लिया गया।

आज बंद रहेगा राजस्थान का यह शहर 

लातुरी गौशाला के महंत रामदास महाराज ने सभा को संबोधित किया।सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम में हिंदु समुदाय के 28 निर्दोष सदस्यों की धर्म के बहाने आतंकवादियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।घटना की निंदा करते हुए इसे अपराध करार दिया। देश की जनता इसका जवाब देगी। इस घटना के विरोध में धर्म सभा ने शुक्रवार को बारां बंद का आह्वान किया है।

इस बैठक में प्रमुख नागरिकों और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।धर्म सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार सुबह 7 बजे शहर के प्रताप चौक से विरोध जुलूस निकाला जाएगा।जो विभिन्न मार्गों से प्रताप चौक तक पहुंचेगा।वहां दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मोके पर पुलिस बल तैनात 

पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि बंद के दौरान अपराधिक तत्वों पर निगाह रखने व कानून एवं शांति व्यवस्था के तहत सपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी एएसपी राजेश चौधरी होंगे। 


इनकी सहायता के लिए बारां व शाहाबाद डीएसपी को तैनात किया गया है। बारां शहर कोतवाली समेत सदर, किशनगंज, मांगरोल, केलवाड़ा, महिला थाना व साइबर थाना प्रभारी मय जाप्ते व वीडियोग्राफर के साथ तैनात किए गए है। इसके अलावा 170 कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल समेत कुल 193 अधिकरी जवानों का जाप्ता लगाया गया है।
यह भी पढ़ें