Movie prime

Rajasthan Rain Alert: बीकानेर का पारा 45 पार, आज आंधी-बारिश के आसार

कई जगह बदला स्कूलों का समय, IMD ने जारी किया अलर्ट 

 
rajasthan rain alert

Rajasthan Rain Alert Today: राजस्थान में आज से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार से प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को 8 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई शहरों में 60KM की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश हो सकती है। 

टूटा रिकॉर्ड:
बीते दिन, राजस्थान का जैसलमेर इतिहास का सबसे ग्राम दिन रहा (अप्रैल महीने का)। जैसलमेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 दर्ज किया गया। इसके साथ ही बाड़मेर में भी गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। दिन में अधिकतम तापमान 46.9 दर्ज किया गया। 

बदला स्कूलों का समय:
भीलवाड़ा में बुधवार को अचानक मौसम बदला और हल्की बूंदाबांदी हुई। उदयपुर में गर्मी के चलते प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय में बदलाव किया गया है। आज यानी गुरुवार से यहां स्कूलों के समय बदलकर 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया गया है। 

फलौदी-बीकानेर का तापमान 45 पार:
बुधवार को फलौदी में अधिकतम तापमान 45.4, चित्तौड़गढ़-बीकानेर में 45, श्रीगंगानगर में 44.2, जोधपुर में 44, चूरू में 43.4 और वनस्थली (टोंक) में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर-जैसलमेर समेत कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलीं और तेज गर्मी महसूस की गई।

इस बीच, जोधपुर में दोपहर के समय कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी छाए। जयपुर, टोंक और करौली में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में हल्की उमस भी रही।