Movie prime

Rajasthan Republic Day : कर्तव्य पथ पर परेड में नजर आएगी बीकानेर की विश्वविख्यात उस्ता कला, देखें राजस्थान कौन कहां करेगा ध्वजारोहण?

बीकानेर की विश्वविख्यात उस्ता कला को केन्द्र में रखकर तैयार की गई राजस्थान की झांकी नजर आएगी. जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड  की फुल ड्रेस रिहर्सल में राजस्थान ​की झांकी ने अपनी विशिष्ट शिल्पकला, सांस्कृतिक वैभव और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया.
 
बीकानेर की विश्वविख्यात उस्ता कला को केन्द्र में रखकर तैयार की गई राजस्थान की झांकी नजर आएगी. जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड  की फुल ड्रेस रिहर्सल में राजस्थान ​की झांकी ने अपनी विशिष्ट शिल्पकला, सांस्कृतिक वैभव और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया.

Rajasthan News: राजस्थान समेत देशभर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. बता दे कि इस ख़ास मोके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस साल बीकानेर की विश्वविख्यात उस्ता कला को केन्द्र में रखकर तैयार की गई राजस्थान की झांकी नजर आएगी. जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड  की फुल ड्रेस रिहर्सल में राजस्थान ​की झांकी ने अपनी विशिष्ट शिल्पकला, सांस्कृतिक वैभव और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया.


कर्तव्य पथ पर दिखेगी राजस्थान की झांकी

बता दे कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान (constitution of india) लागू हुआ था और देश एक संप्रभु गणराज्य बना था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (republic day)  मनाया जाता है।  बता दे कि इस बार 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कल प्रदेश कि राजधानी में विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते कई रूट पूर्णंतय बंद या फिर डाइवर्ट किये गए है। 


झांकी के डिजाइनर और पर्यवेक्षक हर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को राजस्थान मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श” विषयक राजस्थान की झांकी के अग्र भाग में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक वाद्य रावणहट्टा का वादन करते कलाकार की 180 डिग्री घूमती प्रतिमा प्रदर्शित की गई है. इसके दोनों ओर उस्ता कला से सजी सुराही, कुप्पी और दीपक आकर्षक फ्रेमों में लगाए गए हैं. झांकी का यह भाग लगभग 13 फीट ऊंचा है.


कौन किस जिले में फहराएगा झंडा

  • दिया कुमारी- कोटपूतली-बहरोड़
  • प्रेमचंद बैरवा- भीलवाड़ा
  • किरोड़ी लाल मीणा- सवाई माधोपुर
  • गजेंद्र सिंह- फलौदी
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़- दौसा
  • मदन दिलावर- कोटा
  • कन्हैया लाल- टोंक
  • जोगाराम पटेल- जोधपुर
  • सुरेश सिंह रावत- अजमेर
  • अविनाश गहलोत- ब्यावर
  • सुमित गोदारा- बीकानेर
  • जोराराम कुमावत- पाली
  • बाबूलाल खराड़ी- उदयपुर
  • हेमंत मीणा- प्रतापगढ़
  • संजय शर्मा- अलवर
  • गौतम कुमार- चित्तौड़गढ़
  • झाबर सिंह खर्रा- सीकर
  • हीरालाल नागर- भरतपुर
  • ओटाराम देवासी- सिरोही
  • डॉ. मजू बाघमार- नागौर
  • विजय सिंह- डीडवाना-कुचामन
  • कृष्ण कुमार विश्नोई- बाड़मेर
  • जवाहर सिंह बेढ़म- डीग
  • जोगेश्वर गर्ग- जालौर