Rajasthan : राजस्थान के कई जिलों की अचानक चमक उठी किस्मत, फोरलेन होंगें ये हाईवे, केंद्र से मिली मजूरी
New Fourlane Highway : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में अब दो हाईवे अब फोरलेन होने वाले है जिसका कई जिलों को लाभ मिलने वाला है।
बता दे की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा राजस्थान में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। जहां पर नए राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है, वहीं पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सीकर जिले के दो राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन लेन किया जाएगा। New Fourlane हाईवे
मंत्रालय की तरफ से इनको चौड़ा करने की मंजूरी दे दी है। राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है, फिलहाल दो लेन होने के कारण इन राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा है और वाहनों की रफ्तार भी धमकी होती है। साथ ही लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
ये राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन
सीकर जिले के इन प्रोजेक्ट को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दी है। इसके लिए सीकर से पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करके ने दो राष्ट्रीय राजमार्ग की समस्या को रखा था। इसके तहत सीकर शहर में बाइपास रामू का बास से भढ़ाढऱ चौराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही काम करने का आश्वासन दिया।
केंद्र से 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति
इसके साथ लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक की दो लेन सड़क को फोरलेन किया जाएगा। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसमें सीकर जिले के यह दो प्रोजेक्ट भी शामिल है। पिछले साल इन प्रोजेक्टों की घोषणा हुई थी, लेकिन वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं होने से काम अटका हुआ था। इन दोनों प्रोजेक्ट के पूरे होने से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।New Fourlane Highway