Rajasthan : मानसून में घूमने के लिए राजस्थान ये जिला है सबसे बेस्ट, देसी-विदेशी पर्यटकों की भी बना पहली पसंद
Rajasthan Best Tourist Place IN Manosoon : यहां से पहाड़ों, जंगलों और झीलों का खूबसूरत नजारा दिखता है। यह विशेषता पर्यटकों को झील शहर की ओर आकर्षित कर रही है। उदयपुर घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है।
यही कारण है कि पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने तक पर्यटकों की संख्या अधिक रही है। मई माह तक यहाँ 6 लाख 92 हजार से अधिक पर्यटक आ चुके हैं।Rajasthan Best Tourist Place
इनमें से लगभग 80 हजार पर्यटक हैं। पिछले मई तक 6 लाख 75 हजार पर्यटक यहां घूमने आए थे। पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने कहा कि इस साल उदयपुर में पर्यटकों का आगमन अच्छा रहा है।Rajasthan Best Tourist Place
कोविड महामारी के बाद देश में घरेलू पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। हर साल लाखों लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक राजस्थान आते हैं।Rajasthan Best Tourist Place
उदयपुर शहर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। इस कार्यक्रम में गुजरात और महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की अच्छी आमद भी देखी गई। विदेशी पर्यटक भी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक संख्या में आए।Rajasthan Best Tourist Place
उदयपुर में कई पर्यटन स्थल पर्यटकों को लुभाते हैं। फतहसागर और पिछोला झील, बावड़ियां, सज्जनगढ़ किला, बायोलॉजिकल पार्क, सहेलियों की बाड़ी, सिटी पैलेसे और प्रताप गौरव केन्द्र जैसे दर्जनों पर्यटक स्थल उदयपुर की शोभा बढ़ाते हैं।
जहां हर दम पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। जैव विविधता का भी यह बड़ा केन्द्र है जहां विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतु मौजूद है। यहां पर्यटन बढ़ने का एक बड़ा कारण यातायात के साधन भी है। एयरपोर्ट और ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध होने से पर्यटकों का आवागमन बढ़ा है।Rajasthan Best Tourist Place