Movie prime

Rajasthan weather: राजस्थान के चूरू में टूटा 37 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड, जानें बाकि जिलों का हाल 

राजस्थान के चूरू जिले में बीते 24 घंटों में रिकॉर्डतोड़ 85.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा जून महीने में एक दिन में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वर्ष 1988 में 24 जून को 81.9 मिमी बारिश का था।Rajasthan weather update
 
Churu rain record,early monsoon,heavy rainfall,IMD jaipur,India Monsoon Update,Monsoon 2025,rainfall record India,Rajasthan Weather,Southwest Monsoon,Weather Alert Rajasthan

Rajasthan weather update : राजस्थान में मानसूनी बारिश का कहर देखने को मिला है।  इस बार मानसून कई जिलों में मेहरबान नजर आ रहा है।  बता दे की राजस्थान सहित देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस वर्ष 29 जून को ही पूरे देश को कवर कर लिया है, हर बार से इस बार 9 दिन पहले हर राज्य में मानसून ने एंट्री मार ली है। 


चूरू में टुटा 37 साल पुराना रिकॉर्ड 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इसी कड़ी में राजस्थान के चूरू जिले में बीते 24 घंटों में रिकॉर्डतोड़ 85.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा जून महीने में एक दिन में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वर्ष 1988 में 24 जून को 81.9 मिमी बारिश का था।Rajasthan weather update


 

मौसम विभाग ने बताया कि वर्ष 1956 से अब तक के डाटा के अनुसार जून माह में चूरू में इतनी अधिक वर्षा का यह पहला अवसर है। यह दर्शाता है कि इस बार मानसून की सक्रियता और वर्षा की तीव्रता दोनों ही उल्लेखनीय रूप से अधिक हैं। वहीँ अन्य जिलों की बात करने तो 2 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश का अनुसमन जताया जा रहा है। Rajasthan weather update