Movie prime

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी का 'टॉर्चर', तापमान अर्धशतक से सिर्फ 3 डिग्री दूर, इन जिलों में Red Alert 

 
rajasthan weather alert

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन और रात भर गर्म और आर्द्र जलवायु बनी रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में और वृद्धि होने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, जैसलमेर, बीकानेर और झुंझुनू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

सीजन में पहली बार, राजधानी में बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD के अनुसार, बुधवार को 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नौ शहरों में रात का तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 

बीते दिन, गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। IMD के अनुसार, तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा अगले 48 घंटों में होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर क्षेत्र में 23 मई तक कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही भीषण गर्मी से साथ हीट वेव की संभावना है। 

धौलपुर में देर रात आया अंधड़:
धौलपुर में, अचानक रेट के तूफान ने छतों के टीन को उड़ा दिया और बुधवार को लगभग रात के 10:30.बजे पेड़ों को उखाड़ दिया। एक पुलिस कांस्टेबल सहित कई लोग घायल हो गए।