Movie prime

राजस्थान मौसम अपडेट: 21 से 27 नवंबर के बीच बारिश के संकेत, आज तीन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

 
,,

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्गशीर्ष मास की शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी जयपुर में बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके चलते सुबह–शाम ठंडी हवाओं का असर और ज्यादा महसूस हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। इससे न केवल शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा, बल्कि मौसम में बदलाव के संकेत भी दिखाई देंगे।

21 से 27 नवंबर के बीच बारिश की संभावना

जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में 21 से 27 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ठंड में और इजाफा होगा तथा सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल सकती है।

इन 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने फिलहाल आज के लिए टोंक, नागौर और सीकर जिलों में शीतलहर (Cold Wave) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने की उम्मीद है।

प्रदेश में बढ़ेगी ठिठुरन

कई अन्य जिलों में भी तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि आगामी दिनों में सुबह-शाम सर्द हवाओं का असर और बढ़ेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।