Movie prime
Rajasthan Weather Update : बीकानेर,चूरू और श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंढ, इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट 
 
Rajasthan Weather Update : बीकानेर,चूरू और श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंढ, इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

Rajasthan winter Alert: राजस्थान में सर्दी में काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। राज्य के कई जिलों में रात का तापमान काफी ज्यादा गिर गया है वही गुरुवार के दिन मौसम शुष्क बना हुआ था और आज शुक्रवार को तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। कई शहरों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। आज शुक्रवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज का सुबह राजधानी जयपुर की सबसे ठंडी सुबह है।

भयंकर शीतलहर के चपेट में राजस्थान

अगले 2 से 5 दिनों तक राजस्थान में भयंकर शीतलहर और कोहरा का असर देखने को मिलेगा। हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी बनी हुई है जिसकी वजह से सुबह और शाम को ठंड काफी बढ़ जा रही है। सीकर में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

राजधानी जयपुर, अजमेर,पिलानी, कोटा, जैसलमेर,बीकानेर,चूरू और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।राज्य में फिलहाल मौसम स्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग में चेतावनी जारी किया है कि शेखावाटी के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

विभिन्न जिलों का तापमान

अजमेर में 11.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.0 डिग्री, अलवर में 5.0, जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 5.4 डिग्री, सीकर में 3.8 डिग्री, कोटा में 12.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 14.0 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री, बीकानेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 4.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.5 डिग्री, अंता बारां में 10.4 डिग्री, जालौर में 12.8 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 2.2 डिग्री, करौली में 6.3 डिग्री, दौसा में 4.8 डिग्री और झुंझुनूं में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.