Movie prime

RAS Sucess Story  : बीकानेर के विकास सियाग ने दूसरे प्रयास में हासिल की 10वीं पोजिशन, एलडीसी के पद पर कार्यरत होकर कड़ी मेहनत से किया जिले का नाम रोशन 

 
RAS Sucess Story  : बीकानेर के विकास सियाग ने दूसरे प्रयास में हासिल की 10वीं पोजिशन, एलडीसी के पद पर कार्यरत होकर कड़ी मेहनत से किया जिले का नाम रोशन 

Ras Sucess Story Vikas Sihag : बीकानेर के लोगों के लिए इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि प्रदेश में बीकानेर के विकास ने जिले का नाम रोशन किया है। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2023 का फाइनल रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया है। टॉप - 10 की सूची में बीकानेर सहित छह जिले अजमेर, नागौर, जयपुर, झुंझुनू और हनुमानगढ़ के 10 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है।

 

बीकानेर के कोलायत ब्लॉक में रहने वाले विकास सियाग ने आरएएस परीक्षा में राज्य में 10वां स्थान हासिल किया है। वर्तमान में शिक्षा विभाग के रणजीतपुरा स्थित सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत विकास का दूसरे प्रयास में चयन हुआ है। ‘भास्कर'' से बातचीत में विकास ने बताया कि ये उनका दूसरा अटेंप्ट था। इससे पहले 2021 में आरएएस एग्जाम दिया था। जिसमें प्री- क्लियर हुआ। लेकिन मेन्स क्लियर नहीं हो पाया। इसके बाद पूरी ताकत लगाकर 2023 का एग्जाम फिर दिया। इस बार पूरा विश्वास था कि प्री और मेन्स दोनों क्लियर होंगे। दोनों क्लियर होने के बाद सीधे इंटरव्यू की तैयारी में जुट गया था। आज उसी मेहनत का परिणाम सामने आया है।Ras Sucess Story

 

विकास के पिता नत्थूराम सियाग कोलायत में सामान्य किसान है। वहीं मां पप्पूदेवी गृहिणी है। विकास का मानना है कि उनके माता-पिता की मेहनत के कारण वो यहां तक पहुंच पाया है। ये सफलता उन्हीं को समर्पित है। विकास के अलावा बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र से अनेक छात्र-छात्राओं ने आरएएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। बीकानेर की राजश्री ने पहले ही प्रयास में 48वीं, अमर सिंह राठौर 62वीं रैंक तथा डॉ.ऐश्वर्या भाटी ने 145वीं रैंक सहित खाजूवाला निवासी प्रियंका भांभू ने आरएएस-2023 में 265वीं रैंक हासिल की है। प्रियंका का भी दूसरे प्रयास में चयन हुआ है। वहीं खारा के बजरंग सिंह ने 438वीं पोजीशन हासिल की है।Ras Sucess Story

इंटरव्यू में पूछे एलडीसी जॉब से संबंधित सवाल विकास ने बताया कि उससे इंटरव्यू में वर्तमान कनिष्ठ सहायक की जॉब से जुड़े सवाल भी पूछे गए। साथ ही आम आदमी के आसपास के वातावरण से जुड़े सवाल किए गए। ये भी पूछा गया कि जियो पॉलिटिक्स क्या है? कोलायत में रहने और रणजीतपुरा में जॉब करने की जानकारी दी तो ये भी पूछ लिया कि एलओसी क्या होती है? लाइन ऑफ कंट्रोल कैसे बनी और किस तरह से दो देशों के बीच विभाजन करती है। विकास से ये भी पूछा गया कि वो एज्यूकेशन डिपार्टमेंट में काम करते हैं लेकिन इस डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट्स कौन सी है? इनमें क्या दिक्कत आती है? इन दिक्कतों को अवसर मिला तो वो कैसे दुरुस्त करेंगे? विकास से ये भी सवाल किया गया कि प्रदेश में नए जिले बनने चाहिए या नहीं? बनने चाहिए तो इसके लिए क्या क्राइटेरिया होना चाहिए।Ras Sucess Story