सुरेंद्र हर्ष बने जिला खेल अधिकारी,कलेक्टर ने जारी किए आदेश
बीकानेर, 25 नवंबर 2025।जिला कलेक्टर कार्यालय बीकानेर ने जिला खेल अधिकारी के कार्यभार में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिला खेल अधिकारी बीकानेर श्रवण कुमार भाम्भू विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में मुख्यालय से बाहर रहने के कारण अपने पद का कार्य सुचारू रूप से नहीं देख पाएंगे। ऐसे में कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि सुरेंद्र हर्ष, शारीरिक शिक्षक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बीकानेर को जिला खेल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाता है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पद का कार्यभार संपादित करते समय हर्ष को दायित्व निर्वहन में राम कुमार पुरोहित, शारीरिक शिक्षक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय बीकानेर द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर ने इस आदेश की प्रति संबंधित सभी कार्यालयों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की है।

