Movie prime

जयपुर में एक शहर एक निगम का खाका तैयार, अब 250 नहीं सिर्फ 150 वार्ड होंगे

 
जयपुर में एक शहर एक निगम का खाका तैयार, अब 250 नहीं सिर्फ 150 वार्ड होंगे

Rajasthan News : राजस्थान में जयपुर के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जयपुर में नगर निगम की स्थापना के लिए खाका तैयार किया गया है। तैयार किए गए खाके को ध्यान में रखते हुए हेरिटेज और ग्रेटर कॉर्पोरेशन को जयपुर नगर निगम में मिला दिया जाएगा।

150 वार्ड होंगे

अधिक जनकारी के लिए बता दे की 250 वार्डों के स्थान पर 150 वार्ड होंगे। विद्याधर नगर में अधिकतम 22 वार्ड होंगे और आमेर में तीन वार्ड होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की संख्या कम कर दी गई है।

जन प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क के बाद वार्डों की सीमाओं में आंशिक संशोधन भी किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जिला प्रशासन शुक्रवार को वार्डों की प्रक्रिया को अंतिम रूप देगा और सूची जारी करेगा। Rajasthan News

प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में निगम बनने के बाद कांग्रेस को बोर्ड बनाने का प्रयास करना होगा। निगम सीमा में आने वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस के पास तीन हैं और इन निर्वाचन क्षेत्रों में केवल 28 वार्डों के नए परिसीमन में होने की उम्मीद है।

कहां कितने वार्ड Rajasthan News

  • विधानसभा क्षेत्र – प्रस्तावित वार्ड – अभी वार्ड
  • विद्याधर नगर – 22 – 42
  • सांगानेर – 21 – 39
  • मालवीय नगर – 15 – 26
  • बगरू – 14 – 21
  • झोटवाड़ा – 16 – 22
  • सिविल लाइंस – 16 – 24
  • किशनपोल – 12 – 21
  • हवामहल – 15 – 26
  • आमेर – 03 – 04
  • आदर्श नगर – 16 – 25 Rajasthan News