राजस्थान में अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसा! 7 बच्चों समेत 10 की मोत, दर्जनों घायल
Rajasthan Dausa Accident News : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की दौसा जिले में खाटूश्याम से लौटते वक्त एक बड़ा हादसा हुया जिसमे 7 बच्चों समेत 10 लोगों की मोत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बता दे की एक पिकअप वैन और कंटेनर की टक्कर के कारण हुआ। पिकअप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे, जो यूपी के एटा जिले के असरौला क्षेत्र के रहने वाले थे।
7 बच्चे और 3 महिलाओं की मौत
जानकारी के अनुसार बता दे की हादसा इतना भयानक था की अचानक से चीख पुकार मच गई। इस भयानक हादसे में 7 बच्चे और 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन करके घर लौट रहे थे।
यह दुर्घटना अलसुबह तकरीबन 3 से 4 बजे के बीच वापी थाना क्षेत्र में हुई। पिकअप वैन की कंटेनर से टक्कर के कारण 10 लोगों की जान चली गई, जिनमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, और आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को दौसा से जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया है।
दौसा कलेक्टर के अनुसार
दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक श्रद्धालु खाटूश्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद यूपी लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि ये यात्री एक पिकअप वैन में सफर कर रहे थे, जो एक ट्रेलर से टकरा गई।