Vande Bharat train : जयपुर को मिली एक और वंदे भारत ट्रैन की सौगात, अगले हफ्ते से इस रूट पर होगा संचालन
Rajasthan New Vande Bharat train : राजस्थान के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। जल्द ही राजस्थान में वंदेभारत ट्रेन की डबल एंट्री होने से कई जिलों का सफर आसान होने वाला है।
ऐसे में जयपुर एक और वंदे भारत ट्रैन से जुड़ जायगा। जिसका संचालन जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर शुरू होगा। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इनके लिए नई रैंक अगले सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगी।
जानकारी के अनुसार बता दे की रेलवे ने जोधपुर के साथ-साथ बीकानेर को भी वंदेभारत ट्रेन से जोड़ने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनें दिल्ली कैंट तक संचालित होंगी।
राजस्थान में कब चलेगी नई वंदे भारत ट्रैन
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की काफी लम्बें सांय का इन्तजार अब ख़त्म होने वाला है। उत्तर पश्चिम रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है। इस महीने यानि अगस्त के अंत तक या सितम्बर के पहले सप्ताह में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने जोधपुर से वाया जयपुर व बीकानेर से वाया चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक वंदेभारत चलाने की हरी झंडी दी है।
जयपुर के उदयपुर के बाद जुडेंगें कई अन्य जिले
बता दे कि प्रदेश कि राजस्धानी में पहले से ही दो वंदेभारत ट्रेनों से जुड़ा है। यहां से अजमेर चंडीगढ़ वाया दिल्ली कैंट व उदयपुर से जयपुर वंदेभारत संचालित हो रही हैं। अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर शुरू होने से जयपुर को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सेवा मिल जाएगी। वहीँ इन नई ट्रेनों के सचालन से बीकनेर जोधपुर चूरू जैसे बड़े जिलों को लाभ मिलने वाला है।
जोधपुर से सुबह-दिल्ली कैंट से दोपहर में चलेगी
जोधपुर से ट्रेन सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। जयपुर जंक्शन सुबह 9:35 बजे आएगी और 5 मिनट का ठहराव करेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर शाम 7:10 बजे जयपुर और रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 घंटे 05 मिनट में जोधपुर से दिल्ली कैंट (605 किलोमीटर) की दूरी तय करेगी।
बीकानेर से दिल्ली का सफर सवा छह घंटे में
6 घंटे 15 बीकानेर से ट्रेन सुबह 5:45 मिनट में 448 किमी की दूरी तय कर सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन शाम 4:45 रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी।