Movie prime

Weather Update: राजस्थान हरियाणा में अचानक दोपहर को भयंकर तूफान, घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग, विभाग ने जारी किया ये अलर्ट 

राजस्थान प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न जिलों में हो रही बारिश से मौसम (Rajasthan weather update)  सुहाना बना हुआ है। आज एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 
घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग, विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Weather Update : हरियाणा राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने ऐसी करवट ली की अचानक दोपहर को रात जैसा अँधेरा हो गया।  बता दे की राजस्थान के हनुमानगढ़ और हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में भारी तूफान से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए .

 वहीँ इस तूफान की रफ़्तार भी काफी तेज देखि गई और जगह जगह पर पेड़ और बिजली के खम्बें उखड़े होने की खबर सामने आ रही है।  वहीँ मौसम विभाग ने आज दोनों राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

राजस्थान में मौसम को लेकर अलर्ट 

राजस्थान प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न जिलों में हो रही बारिश से मौसम (Rajasthan weather update)  सुहाना बना हुआ है। आज एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

पाठकों को बता दें कि राजस्थान प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग आज 11 मई रविवार को भी राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी और वर्षा (Rain Update Rajasthan) के साथ मेघगर्जना होने की संभावना जताई है। 


हरियाणा में मौसम 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हिसार में ​स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृ​षि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल ​खिचड़ ने बताया कि प​श्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन मौसम में बदलाव रहेगा।

रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अ​धिकतर हिस्सों में बादलावाही का असर दिखाई देगा। हिसार, महेंद्रगढ़ के साथ-साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। हिसार के उकलाना में तेज बारिश के बाद कुछ स्थानों में ओलावृ​ष्टि भी हुई है।