Movie prime

Kal Ka Mousam : बंगाल की खाड़ी से उठा नया तूफ़ान! जानें राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम 

IMD ने बताया, आज 23 सितंबर को गांगेय पश्चिम बंगाल, 26 तारीख तक ओडिशा, 26 और 27 सितंबर 2025 को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
kal ka mausam, rain update 18 september, mausam update, weather update, rain in delhi ncr, tomorrow weather, rain in bihar, rain in up,

Kal Ka Mousam : देशभर से मॉनसून के वापस लौटने का समय है, लेकिन कई राज्यों में मॉनसून के लौटने की प्रक्रिया में अभी देरी हो रही है।बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी के बाद भी बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। IMD ने बताया, आज 23 सितंबर को गांगेय पश्चिम बंगाल, 26 तारीख तक ओडिशा, 26 और 27 सितंबर 2025 को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में फिलहाल अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दशहरा तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
Kal Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में बारिश पूरी तरह से थम चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 
Kal Ka Mousam

बिहार-झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कल बारिश हो कोई उम्मीद नहीं है। पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में गर्मी परेशान कर सकती है। 

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
मॉनसून की विदाई राजस्थान और गुजरात के अधिकांश हिस्सों से हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कल मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
Kal Ka Mousam