जनसेवक लगातार कर रहे गौ हितार्थ कार्य,इक्यावन किलो मेथी अजवाइन के लड्डू बनाकर खिलाएं गोवंश को
Nov 28, 2024, 13:05 IST
THE BIKANER NEWS:बीकानेर:-नोखा उपखंड क्षेत्र में लगातार सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना के द्वारा गौ हितार्थ कार्य आरंभ है। और विभिन्न तरह के गौ हितार्थ कार्य जनसेवकों के द्वारा जारी है। इसी के तहत पवित्र मार्ग शीर्ष मास के पावन पर्व पर जनसेवकों के द्वारा डेढ़ क्विंटल मेथी एवं अजवाइन के लड्डू बनाकर गोवंश को खिलाएं गए। जनसेवकों के द्वारा बिजू महाराज हलवाई के आर्थिक सहयोग से डेढ़ क्विंटल के लड्डू बनवाए गए।और लड्डू बनवाकर वासुदेव गौशाला रोड़ा में जाकर गायों को खिलाएं गए। साथ ही सड़कों पर विचरण कर रहे गोवंश को भी खिलाई गए। लगातार गौ सेवा कार्य आरंभ है।जिसके तहत आज नोखा क्षेत्र में यह लड्डू खिलाने का कार्य किया गया।संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने कहा है। कि गौ सेवा ही सबसे बड़ा सेवा का कार्य है। गौ सेवा से बड़ा कोई ही सेवा का कार्य नहीं है।हमें नियमित गौ सेवा आवश्यक करनी चाहिए।क्योंकि गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है।और किसी भूखे प्राणी को भोजन कराने से सारे कष्टों का नाश भी होता है। और किसी की भूख मिटाने से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है।इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा जिला सचिव मालचंद सारस्वत, कार्यकारिणी सदस्य शिवरतन नाई बिजु महाराज हलवाई पण्डित राधेश्याम शर्मा, मनीष शर्मा अजयपाल सारस्वत रणजीत सिंह दावा, प्रकाश उपाध्याय, रणजीत सिंह , आनन्द सिंह ऊडसर ,निर्मल बिश्नोई श्यामलाल एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।