बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर में इस वर्ष एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्रीराम–जानकी विवाह 2025 का भव्य आयोजन बीकानेर के श्रीराम मंदिर, जवाहर नगर (इंडी पेट्रोल पंप के पास) में किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और माता जानकी के पावन विवाह का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन बीकानेर मानस परिवार एवं समस्त साधुसंत समाज की ओर से किया जा रहा है।
मुख्य आयोजन 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को होगा, जब मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर श्री रघुवीर संग जनक दुलारी के पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होंगे। इस अवसर पर भव्य झांकियां, बारात, भजन संध्या और दीपमालिका जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
📅 कार्यक्रम की श्रृंखला
14 नवंबर 2025 –बाट बड़ी
23 नवंबर 2025 –हाथधान,हल्दी,कुलदेवी पूजन,मांगलिक भजन
24 नवंबर 2025 मातृका स्थापना, महेंदी,गणेश परिक्रमा, संगीत,
25 नवंबर 2025 –बारात,पाणीग्रह संस्कार,संत आशीवर्चन,प्रसादी, श्रीराम–जानकी विवाह संस्कार
26 नवंबर 2025 – कुंवर कलेवा 56भोग दीपमाला कार्यक्रम
इस आयोजन में शहर के प्रमुख साधु-संतों, महंतों और धार्मिक विद्वानों का सानिध्य रहेगा। आयोजन स्थल को सुंदर पुष्पों और रोशनी से सजाया जा रहा है। विवाह बारात के स्वागत के लिए विशेष रूप से मार्ग सजावट, पुष्प वर्षा और भजन मंडलियों की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, यह विवाह महोत्सव न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि समाज में प्रेम, मर्यादा और संस्कृति के संदेश को जीवंत करेगा।
बारात मार्ग
विश्वकर्मा सर्किल परशुराम सर्किल से जस्सूसर गेट,बी.के.स्कूल, बिनाणी चौक, रघुनाथ मंदिर, तेलीवाड़ा, मौहता चौक,बारह गुवाड़,नत्थूसर गेट से घर्मनगर द्वारा एम एम ग्राउंड की तरफ से श्री राम मंदिर जवाहर पार्क पहुचेगी।

