बीकानेर: श्री श्याम कथा में गूंजा गौ सेवा का संदेश, आशीष महाराज ने समझाई 'तीन बाणों' की महिमा,कल होगा समापन
भक्ति में ही शक्ति है: गौवत्स आशीष महाराज
कथा के दौरान गौवत्स आशीष महाराज ने श्याम प्रभु के प्रसिद्ध 'तीन बाणों' की विस्तृत और मार्मिक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता धर्मनिष्ठ होकर जीने में है, क्योंकि भक्ति में ही वास्तविक शक्ति निहित है। गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महाराज जी ने कहा कि, "गौ माता है तो ही सब संभव है। हर सनातनी को गौ सेवा करनी चाहिए। गौ संवर्धन और गौ संरक्षण ही हमारा परम धर्म होना चाहिए।"
धर्मनगरी में पहली बार भव्य आयोजन
आयोजन समिति के मान सिंह नरुका और विनोद गोयल ने बताया कि बीकानेर की धर्मनगरी में पहली बार श्री श्याम प्रभु की ऐसी भव्य कथा का आयोजन हो रहा है, जो हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है।
भव्य भंडारा और कल होगा समापन
कथा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा विश्राम और आरती के पश्चात सभी भक्तों ने श्री श्याम प्रसाद ग्रहण किया। आज चौथे दिन विशाल भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया। आयोजकों ने जानकारी दी कि कल (रविवार को) इस पावन कथा का समापन होगा।

