Movie prime

लिलुआ में 23 और 24 जून को भव्य रूप से मनेगा 'गायत्री प्राकट्योत्सव', कलश यात्रा के साथ होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान

 
,,
KOLKATA  NEWS:.-परम शक्ति वेद जननी माँ गायत्री के 'प्राकट्य-दिवस' के उपलक्ष्य में आगामी 23 और 24 जून 2026 को 'गायत्री प्राकट्योत्सव' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कलिमाल दोष निवारण और ब्रह्म तेज जाग्रत करने के उद्देश्य से समस्त पुष्टिकर विप्र समाज द्वारा आयोजित 'ब्रह्म गायत्री जप-यज्ञ' के इस 15वें चरण (पंचदश चरण) में विशेष राजोपचार पूजन और सपाद लक्ष्य जप किए जाएंगे।

​इस पावन अवसर पर 24 जून की सुबह लिलुआ गौशाला से एक विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ होगा, जो गायत्री मंदिर तक जाएगी। इस भक्तिमय आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालु पुण्य और ब्रह्म तेज अर्जित कर सकेंगे।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:

23 जून 2026 (मंगलवार):

  • दशविध स्नान: दोपहर 04:00 बजे से
  • नान्दीमुख श्राद्ध कर्म: दोपहर 05:00 बजे से

24 जून 2026 (बुधवार):

  • कलशयात्रा: सुबह 07:00 बजे से (लिलुआ गौशाला से आरम्भ होकर गायत्री मंदिर तक)
  • समंडल पूजन: सुबह 10:00 बजे से (गणेश पूजन से आरम्भ)
  • संध्या एवं जप (तप कर्म): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक
  • गायत्री पूजन: दोपहर 12:30 बजे से (विशेष राजोपचार पूजन, सहस्रार्चन एवं अभिषेक)
  • यज्ञ / हवन कर्म: सायं 04:30 बजे से
  • कुमारी पूजन: यज्ञ के उपरांत
  • महाआरती: सायं 07:00 बजे से (माँ भगवती की 11 थाल से महा आरती)
  • महाप्रसाद: सायं 07:30 बजे से

आयोजन स्थल: "वेद गायत्री यज्ञ शाला", पुष्करणा ब्रह्मबगीचा, लिलुआ।