Movie prime

रक्षाबंधन पर पूरे दिन रहेगा शुभ मुहूर्त, बहनें अपनी सुविधानुसार बांध सकेंगी राखी:-मनीष पुरोहित

 
,,

 

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। रक्षाबंधन का पावन पर्व इस बार भाई-बहनों के लिए खास खुशखबरी लेकर आया है। पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष राखी बांधने के लिए किसी विशेष मुहूर्त का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरे दिन राखी बांधने का शुभ समय रहेगा।


'राधे पंचांग' कोलकाता के संपादक पंडित  मनीष पुरोहित ने पंचांग गणना के आधार पर बताया कि इस बार रक्षाबंधन के दिन बहनें अपनी सुविधानुसार भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं। सुबह से लेकर रात तक राखी बांधने को लेकर समय की कोई विशेष पाबंदी नहीं रहेगी।
भद्रा या अशुभ काल की चिंता नहीं
मनीष प्रेमी के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, जिसके चलते बहनों को राखी बांधने के लिए भद्रा काल समाप्त होने या किसी विशेष मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्यो की कल भद्रा काल है ही नही , परिवार अपनी सुविधा के अनुसार पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।
यह जानकारी उन परिवारों के लिए भी राहत देने वाली है, जो हर वर्ष राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। इस बार भाई-बहन अपनी सुविधानुसार रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगे।