Movie prime

सोमवती अमावस्या से शुरू हुए कुलदेवी डेहरु माता स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नाल रोड स्थित गंगा विश्वविद्यालय के आगे विराजमान कुलदेवी डेहरु माता मंदिर का स्थापना दिवस 17 जून 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार को पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के अवसर पर हुई।
कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित एवं अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि पहले दिन पंडित पुखराज भादाणी के आचार्यत्व में सुबह 8 बजे विशेष पूजा, गणपति पूजन, मंडप पूजन एवं अभिषेक का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सुबह 11 बजे अमावस्या हवन संपन्न होगा, जिसमें समाज के प्रमुख जन बद्री महाराज सूरजड़ा, रामरतन पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु भाग लेकर पूजा-अर्चना करेंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित, आयोजक सचिव राजशेखर पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित, रविकांत पुरोहित, नवल किशोर पुरोहित (दारा महाराज), सतीश पुरोहित, आशानंद पुरोहित, नवनीत पुरोहित, सुनील पुरोहित, सत्य नारायण पुरोहित, मुकेश पुरोहित, एडवोकेट अनिल पुरोहित, बटुक प्रसाद पुरोहित, अटल पुरोहित, राजेश पुरोहित, आलोक पुरोहित, एडवोकेट रमेश पुरोहित, नागू भा, प्रकाश ओझा, सुरेंद्र ओझा, रामलाल ओझा, अनिल सेवादार, अशोक भादाणी (कमांडो), अमरनाथ भादाणी, कंवर लाल भादाणी एवं डालर भादाणी सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
महिला मंडली में जयश्री भादाणी, चंद्रकला, अनीता, विनोद पुरोहित, विजय पुरोहित, सुभाष पुरोहित, गोपाल पुरोहित, गणेश पुरोहित, एडवोकेट खेतूचंद पुरोहित तथा राजूजी हलवाई सहित कई समाजजन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापना दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। सह-संयोजक दुर्गाप्रसाद (बीटनोक), रूपजी (झज्जू), मास्टर जेठाराम (खिंदासर), करणीदान पुरोहित (खिंदासर), वीरेंद्र पुरोहित, रमेश पुरोहित, पवन पुरोहित (कोलायत), बद्री महाराज सूरजड़ा, रामेश्वर महाराज, मेघराज पुरोहित (बीगा) एवं तोलाराम पुरोहित (कल्याणसर) गांव-गांव जाकर समाज बंधुओं को 17 जून को आयोजित पाटोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।
स्थापना दिवस को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में समाजजन के शामिल होने की संभावना है।