Rajasthan: राजस्थान में खूब देखा जाता है सपना चौधरी का डांस, इस गाने ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए, देखें वीडियो
Sapna Chaudhari dance video: सपना चौधरी के गाने और डांस वीडियो हरियाणा के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी खूब देखे जाते हैं। हरियाणा प्रदेश के छोटे से गांव में जन्मी सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।
हरियाणा के सीमावर्ती राज्य राजस्थान में भी सपना चौधरी के डांस वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। राजस्थान प्रदेश के युवाओं में सपना चौधरी के गानों और डांस वीडियो का अलग ही क्रेज है।
राजस्थान में जब भी किसी शहर में सपना चौधरी (Sapna Chaudhari) का स्टेज प्रोग्राम होता है तो लोग अलग-अलग जिलों से दूर-दूर से चलकर सपना चौधरी का प्रोग्राम देखने के लिए आते हैं।
जयपुर के युवा राम प्रकाश ने बताया कि जब भी सपना चौधरी का कोई प्रोग्राम राजस्थान प्रदेश में होता है तो प्रदेश की युवा 500-500 किलोमीटर की यात्रा करके भी सपना की लाइव प्रोग्राम को देखने के लिए पहुंच जाते हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश में जितना क्रेज सपना चौधरी का है उतना अन्य किसी हरियाणवी सिंगर या डांसर का नहीं है। हरियाणा राजस्थान प्रदेश का सीमावर्ती राज्य होने के कारण दोनों राज्यों का कल्चर और भाषा मिली-जुली है।
‘छलिया' गाने पर सपना चौधरी के डांस वीडियो (Sapna Choudhary dance video) को राजस्थान के युवा करते हैं सबसे अधिक पसंद
हरियाणवी भाषा में गाए गए ‘छलिया' गाने पर सपना चौधरी के डांस वीडियो (Sapna dance video) को राजस्थान प्रदेश के युवाओं द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
जयपुर के युवाओं से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में जब भी सपना चौधरी किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आती हैं तो युवाओं द्वारा ‘छलिया' गाने (Haryanvi song chhaliya) पर डांस करने के लिए सबसे अधिक फरमाइश की जाती है।
राजस्थान प्रदेश के युवाओं में हरियाणवी भाषा में गाए गए छलिया गाने का अलग ही क्रेज है। राजस्थान प्रदेश के बिकानेर निवासी मोहन राज बताते हैं कि आजकल लोगों द्वारा लाइव प्रोग्राम के अलावा सपना चौधरी के डांस वीडियो को यूट्यूब पर भी काफी देखा जाता है। यहीं कारण है कि सपना चौधरी के डांस वीडियो पर यूट्यूब पर मिलियनों में व्यूज आते हैं।
महिलाओं में भी है सपना चौधरी के नृत्य का अलग ही क्रेज
राजस्थान प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी सपना चौधरी के नृत्य को काफी पसंद करती हैं। प्रदेश में हजारों महिला एन सपना चौधरी के गानों पर रेल बनाती हुई भी दिखाई दे जाएंगी।
इसके अलावा विवाह शादियों में सपना चौधरी के गानों पर महिलाओं द्वारा खूब डांस किया जाता है। जब भी किसी शहर या गांव में सपना चौधरी का लाइव प्रोग्राम होता है तो हजारों की संख्या में महिलाएं भी इनके प्रोग्राम को देखने के लिए पहुंचती हैं।