Movie prime

Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह-सृष्टि उत्तराखंडी के गाने 'धरा कमर राजा जी' ने मचाया कोहराम, वीडियो हुआ वायरल

मिले करोड़ों व्यूज, देखें वीडियो

 
bhojpuri song

Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी गानों की चर्चा पुरे देश में हैं। पंजाबी-हरियाणवी गानों के साथ-साथ विवाह-शादियों में आजकल भोजपुरी गाने भी बजते हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक भोजपुरी गानों का बोलबाला था लेकिन अब पुरे भारत में इनका डंका बजता है। 

भोजपुरी इंडस्ट्री ने कई सुपर हिट भोजपुरी फ़िल्में और गाने दिए हैं जो लोगों के दिल में बस चुके हैं। 

भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट जोड़ियां हैं, जैसे कि: निरहुआ-आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी आदि। इनके साथ ही पवन सिंह के गाने लोगों को बहुत पसंद आते हैं। ये वो नाम है जिन्होंने काफी लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री पर अपने दम-खम पर अपना नाम कमाया है और आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। 

इनके गाने या मूवी आते ही हिट हो जाती हैं, यहीं से पता लगा सकते है कि इनकी इंडस्ट्री के साथ-साथ लोगों के दिल में क्या जगह है। 

आजकल इन जोड़ी के अलावा इंटरनेट पर एक और जोड़ी ने धूम मचा रखी है। इस जोड़ी का एक गाना इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ कि उसने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए।  

इस गाने के बोल हैं: 'धरा कमर राजा जी'

इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाय है। इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी भी नजर आ रही हैं, दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत लुभा रही है। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक अदर आनंद और पंचम सिन्हा ने दिया है। सृष्टि उत्तराखंडी ने भी भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पेहचाल बना ली है। उनकी खूबसूरत अदा और कमाल के डांस ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। 

ये गाना यूट्यूब पर नीलकमल सिंह ऑफिसियल पर अपलोड किया गया है। 

देखें ये वीडियो: