Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे के इस भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, जोड़ी की पसंद आई रोमांटिक केमिस्ट्री
देखें ये वीडियो
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के चाहनेवालों के लिए Good News है। आपकी पसंदीदा जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने एक ऐसा गाना रिलीज किया है जो आपके दिल को छू लेगा।
भोजपुरी सिनेमा के 'पावर कपल' कहे जाने वाले इस कपल ने एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया है।
फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक गाना 'त्रिया के भरिया रहा' करवा चौथ के खास मौके पर फिल्माया गया था।
गुलाबी साड़ी पहने आम्रपाली सोलह श्रृंगार करने के बाद छलनी से अपने 'साजन जी' के चेहरे को देखती हैं और फिर शुरू होता है प्यार का ये मधुर गीत।
निरहुआ आम्रपाली की खूबसूरती में खो जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। आम्रपाली भी प्यार के वादे और कसमें खाती हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया है।
वेव म्यूजिक चैनल ने इस गाने को अपने प्लेटफार्म पर अपलोड किया है।
देखें ये वीडियो: