बंगाल में दिल दहला देने वाली घटना,युवक ने अपनी ही बेटी को सड़क पर पटक कर मारा,शव को फेंका नदी में!
बंगाल खबर:-नदिया से एक दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, युवक ने अपनीबेटी की बीच सड़क पर पटक कर की हत्या और शव को फेंका नदी है। पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार। जाने क्या है पूरा मामला
दांपत्य कलह के कारण एक व्यक्ति ने अपनी अपनी चार साल की बेटी को सड़क पर पटक कर पहले उसकी हत्या कर दी और उसकी मौत हो सुनिश्चित करने के लिए उसे पुल से जालंगी नदी में फेंक दिया।
यह दिल दहलाने वाली घटना नदिया के धुबुलिया थाना इलाके में घटी। पुलिस ने अभियुक्त पिता बुद्धदेव घोष को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नदी से मृतक किशोरी का शव बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त बुद्धदेव घोष धुबुलिया थाना अंतर्गत दो नंबर पंचायत के मायाकोल इलाके का रहने वाला है। कई साल पहले उसकी शादी हुई थी। दंपति की एक चार साल की बेटी थी। बुद्धदेव को अपनी पत्नी का विवाहेत्तर संबंध होने का संदेह था जिस कारण दोनों में प्रायः झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार को होली के दिन भी पति-पत्नी में फिर झगड़ा हो गया। झगड़े की बीच ही बुद्धदेव की पत्नी घर छोड़कर मायके चली गयी।
इस बीच शुक्रवार की रात बुद्धदेव बेटी को घुमाने ले जाने को कहकर अपने साथ बाहर ले गया। अभियुक्त ने अपनी बेटी को गोद में उठाकर उसे सड़क पर पटक दिया जिससे वह घायल हो गयी। इसके बाद अभियुक्त ने बच्चे को नदी में फेंक दिया। रात में ही घर लौटने पर बुद्धदेव ने अपनी मां को बताया कि उसने अपने हाथों से बच्ची की हत्या कर दी है। इसका पता चलते ही इलाके में कोहराम मच गया।
पड़ोसियों से जानकारी पाकर पुलिस वहां पहुंची और अभियुक्त पिता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद देर रात ही किशोरी का शव बरामद किया। अभियुक्त को शनिवार कोर्ट में पेश कर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

