google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बीकानेरराजस्थान

Bikaner : बुजर्ग के साथ 25 लाख का खेला, फोन घुमाते ही तुरंत मिलने आ गई महिला, आगे जो हुआ जान उड़ गए लोगों के होश

Bikaner News : आज के समय में शहर में दुष्ट ठगों के कई गिरोह सक्रिय हैं। ये गिरोह बहुत जाँच पड़ताल कर अपने पीड़ितों की तलाश करते हैं। उनकी पहली पसंद बुजुर्ग होते है। बुजर्ग को अपनी बातों में ये आसानी से शिकार बना लेते है। जिनके पास पैसे हैं लेकिन कोई रिश्तेदार नहीं है या फिर जिनकी रेपोटेशन हाई है। इनके हिसाब से उन्हें ब्लैकमेल करना बहुत आसान है।

ताजा मामला बीकानेर से आया है। जहाँ ठगों ने एक 65 वर्षीय व्यक्ति को हनीट्रैप में इस तरह से फंसाया कि बुजर्ग व्यक्ति के बुढ़ापे की सारी बचत एक ही झटके में उड़ती हुई दिखाई दी।

बीकानेर में हनीट्रैप का एक नया मामला सामने आया है। जिसमे पीड़ित 65 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है और बाकी के आरोपियों की तलाश कर रही है. इस मामले में तीन अभियुक्त बनाए गए हैं,
महिला की गिरफ्तारी के बाद अन्य दो आरोपी फरार हैं।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की 65 वर्षीय मनफुलराम बिश्नोई ने अपने साथ धोखाधड़ी के बारे में पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। उस व्यक्ति ने कहा कि 20 जनवरी को उसके एक परिचित ओमप्रकाश खीचड़ ने उससे किसी काम के लिए 50,000 रुपये लिए थे। बदले में उन्होंने मनफुलराम को एक सोने की चेन दी।

दो दिन बाद, ओमप्रकाश ने उन्हें पैसे वापस करने के लिए पेट्रोल पंप पर बुलाया। लेकिन ओमप्रकाश के स्थान पर एक महिला वहां आई और बुजुर्ग व्यक्ति को पैसे देने के नाम पर एक कमरे में ले गई।

कमरे में ओमप्रकाश की मदद से महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ गंदी हरकत करते हुए वीडियो बना लिया। बुजर्ग जो कुछ समझ नहीं आ रहा था की उसके साथ हो क्या रहा है। उसे अंदाजा भी नहीं था की आरोपी उसकी उम्र भर के मेहनत पर पानी फेरने वाले है ।

वीडियो बनाने के बाद शरू हुआ असली खेल

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मनफुलराम के उस वीडियो की बदौलत ओमप्रकाश महिला के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगा.

आरोपियों ने 50 हजार रूपय लौटाने की बात तो छोड़ों अब शख्स से पच्चीस लाख रुपए मांगे। वहीँ बुजर्ग भी वीडियो देख बहुत जायदा डर गया और उन्होंने 7 लाख में डील फ़ाइनल की.

आरोपियों ने मनफुलराम को एक पेट्रोलपंप पर बंधक बनाया था. लेकिन वहां बुजुर्ग के किसी जानकार ने उसे देख लिया और पुलिस को खबर कर दी. इसके बाद बज्जू पुलिस ने मौके से बुजुर्ग को रेस्क्यू करवाया.

Back to top button