Weather Update: Delhi-NCR, हरियाणा में कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम? क्या होगी बारिश? जाने IMD का लेटेस्ट अपडेट
हरियाणावासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत!
Weather Update: दिल्ली NCR और हरियाणा में आज मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं। कहीं लू के थपेड़े होंगे तो कहीं गर्मी-लू से राहत मिल सकती है। आज Delhi NCR में लोगों को झुलसती धुप के चलते गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
कल यानी कि, रविवार 27 अप्रैल को दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस हफ्ते हरियाणा राज्य में मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा Delhi NCR और हरियाणा का मौसम का हाल?
इस सप्ताह कैसा रहेगा Delhi NCR का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, Delhi NCR में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल यानी कि रविवार 27 अप्रैल को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आसमान में थोड़े बादल छाए रहने का अनुमान भी है, इसके चलते गर्मी और लू से राहत मिल सकती है।
इस सप्ताह हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में इस सप्ताह मौसम सुहावना रहने की संभावना है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल यानी कि, शनिवार 27 अप्रैल को राज्य में चिलचिलाती धुप से राहत मिल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, इसके चलते मौसम अच्छा बने रहने की संभावना है।