उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की इस शाखा में चुनाव संपन्न,परिणाम घोषित

THE BIKANER NEWS:- उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रतनगढ़ शाखा के संचालन के लिए दिनाक 16/08/2024को चुनाव हुए जिसके परिणाम कल आए जिसमे नई कार्यकारिणी को चुना गया है जिसमे गुसाईसर बड़ा निवासी श्री डुंगरगढ़ रेलवे में कर्मचारी सीताराम गोदारा को पुन रतनगढ़ शाखा सचिव के पद पर निर्विरोध दूसरी बार निर्वाचीत किया गया। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है की पुन निर्विरोध निर्वाचित होना। गोदारा द्वारा कर्मचारियों के हितों के अपने कार्यकाल में बहुतसे अच्छे कार्यों को करवाया गया था , जेसे शीतकालीन रात्रि गश्त मे एक साथ दो कर्मचारियों द्वारा duty करवाना हो, या वित्तीय किसीभी प्रकार की समस्याहो ।इससे पहले अभी मार्च माह में कलेक्टर महोदय के द्वारा रेलवे श्रमिक सहकारी बैंक(कार्य क्षेत्र हरियाणा, पंजाब, राजस्थान है जिसने केवल रेलवे के सभी विभागो के कर्मचारी जुड़े हुए हैं।) मे संचालन कमेटी के चुनाव करवाएं गए थे। जिसमें सीताराम गोदारा डायरेक्टर निर्वाचित हुए थे जिसके बाद डायरेक्टर द्वारा Uprms का बोर्ड बनने के बाद vice chairman के पद पर निर्वाचित हुए थे, ओर उससे पहले उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की जॉन की वर्किग कमेटी में मेम्बर भी बनाया गया था। सूडसर स्टेशन पर भी सूडसर मे सिनियर सेक्शन इंजी. हरिहर सुथार को भी शाखा में कोषाध्यक्ष बनाया गया इस खुशी में दोनो पदाधिकारियों का सूडसर स्टेशन पर और श्री डुंगरगढ़ स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर और माल्यार्पण करके गर्म–जोशी से स्वागत किया गया ओर कर्मचारियों के हितों मे अच्छे कार्य करने की मांग की।।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ रतनगढ़ शाखा की नई कार्यकारिणी इस प्रकार हैं:–
1. शाखा सचिव: सीताराम गोदारा
2. अध्यक्ष: किशन लाल मेघवाल
3. उपाध्यक्ष: रणबीर सिंह ढाका
4. उपाध्यक्ष: कुरडा राम मीणा
5. कोषाध्यक्ष: हरिहर सुथार
6. सयुक्त शाखा सचिव: धनेश प्रसाद
7. सयुक्त शाखा सचिव: संपत कुमार
8. सहा. शाखा सचिव:os भगासरा
9. सहा: शाखा सचिव: शंकर स्वामी
10. सहा: शाखा सचिव: मनोज कुमार सिहाग