google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेर

थानाधिकारी की रिवाल्वर छीनकर भागने का प्रयास, पुलिस ने चलाई इनामी बदमाश पर गोली, पीबीएम में भर्ती

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।बदमाश के साथ मुठभेड़:कोतवाल की रिवाल्वर छीनकर भागने का प्रयास, पुलिस ने चलाई इनामी बदमाश दीपू पर गोली, पीबीएम में भर्ती

फायरिंग में घायल दीपू उर्फ दीपेंद्र पर पंद्रह से अधिक मामले दर्ज है।

बीकानेर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अब सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार देर रात पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा। वो भागने लगा तो गोली मार दी। जिसे बाद में घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। सात हजार का इनामी बदमाश दीपू उर्फ दीपेंद्र की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

पीबीएम अस्पताल में घायल अवस्था में दीपू उर्फ दीपेंद्र

दरअसल, बीकानेर पुलिस पिछले कई दिनों से हार्डकोर अपराधियों को दबोचने में लगी है। इसी कड़ी में सात हजार रुपए के इनामी बदमाश दीपू उर्फ दीपेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची। उसे पकड़कर पुलिस ला रही थी कि रास्ते में उसने पुलिस उप निरीक्षक व कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह की रिवाल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक गोली उसके पैर में लगी। जिससे वो घायल हो गया। रात करीब तीन बजे उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Back to top button